Samastipur

कल्याणपुर प्रखंड उप-प्रमुख पर लगा अविश्वास प्रस्ताव हुआ पारित, पक्ष में 11 मत और विपक्ष में 20 मत पड़े

समस्तीपुर/कल्याणपुर : विशेष पंचायत समिति की बैठक में उप प्रमुख पर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मतदान बैठक में 31 पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे। इसमें उप प्रमुख को 11 मत मिले। उप प्रमुख के विपक्ष में 20 मत प्राप्त हुए। डीसीएलआर ऋषभ राज की उपस्थिति में मतदान कराया गया। जबकि 39 सदस्यों वाली पंचायत समिति में 8 पंचायत समिति सदस्य विशेष बैठक में अनुपस्थित रहे।

पंचायत समिति सभागार में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत डीसीएलआर ऋषभ राज प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार की उपस्थिति में उप प्रमुख दीपक कुमार पर लगे अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मतदान कराया गया। अनुपस्थित सदस्यों में किरण देवी बिरसिंहपुर, बनारसी देवी कलौजर, वर्षा कुमारी सैदपुर, कृष्णा कुमारी गौराई, आशा देवी तीरा, नवल किशोर रामभद्रपुर, रिया रानी बासुदेवपुर व लाल बाबू साह ध्रुवगामा बैठक में नहीं सम्मिलित हुए। अविश्वास प्रस्ताव में हटाने के पक्ष में सबसे ज्यादा मत उपस्थिति के अनुसार 20 मिले। पक्ष में मात्र 11 मत प्राप्त हुए। जिस कारण से अविश्वास प्रस्ताव उप प्रमुख के खिलाफ पारित हो गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी के अनुसार उप प्रमुख का पद रिक्त हो गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

3 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

4 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

6 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

10 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

12 घंटे ago