Samastipur

समस्तीपुर में जहरीली शराब से मौ’त मामले में चौकीदार निलंबित व सेक्टर पदाधिकारी पर विभागीय कार्यवाई

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-12 में जहरीली शराब से मौत कांड को लेकर पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बुधवार की देर शाम मृतक बालेश्वर साह के घर पहुंचे एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने पूरे मामले की गहन जानकारी ली और परिजनों से विस्तार से पूछताछ की। इस दौरान यह तथ्य सामने आया कि घटना 1 जनवरी की है, लेकिन इसकी जानकारी पुलिस को 7 जनवरी को मिली, जिसको लेकर एसपी खासे नाराज दिखे।

एसपी ने बताया कि शराब पीने से बालेश्वर साह की मौत हो गई, जबकि उनके पुत्र बबलू साह की दोनों आंखों की रोशनी चली गई। वहीं मामले में आसूचना संकलन में भारी लापरवाही सामने आने पर एसपी ने गुरुवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित क्राइम मीटिंग के दौरान मुसरीघरारी थानाध्यक्ष को कड़ी फटकार लगाई। वहीं, लापरवाही के आरोप में एक चौकीदार को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही सेक्टर पदाधिकारी यदुवंश सिंह पर विभागीय कार्रवाई का निर्देश भी एसपी द्वारा दिया गया है।

इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पटना पुलिस मुख्यालय से भी एक विशेष जांच टीम मुसरीघरारी पहुंची। टीम ने घटनास्थल और पीड़ित परिवार से आवश्यक जानकारी जुटाई तथा जांच के लिए नमूने एकत्र कर अपने साथ ले गई। माना जा रहा है कि नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई और तेज की जाएगी।

परिजनों के अनुसार 1 जनवरी को पिता-पुत्र ने शराब का सेवन किया था। शराब पीने के अगले दिन दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान बालेश्वर साह की मौत हो गई, जबकि बबलू साह की आंखों की रोशनी पूरी तरह चली गई। इसके बाद परिजनों ने थाने में आवेदन देकर शराब से मौत और आंखों की रोशनी जाने की शिकायत दर्ज कराई गयी। एसपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि क्षेत्र में शराब बेचने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने स्थानीय स्तर पर शराब कारोबारियों की पहचान कर कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। साथ ही पूरे मामले की गहराई से जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने को कहा है।घटना के बाद से मृतक के परिवार में पिछले छह दिनों से कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पत्नी और परिजन रो-रो कर बेहाल हैं। गांव में भी घटना को लेकर दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि मामले में किसी भी स्तर की लापरवाही या संलिप्तता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यहां देखें वीडियों :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

17 मिनट ago

बलभद्रपुर ने उजियारपुर को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, अब्दुल्लाह बने ‘मैन ऑफ द मैच’

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…

2 घंटे ago

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

5 घंटे ago

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत को रद्द करने से किया इंकार

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…

8 घंटे ago

समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, तीन अलग-अलग टीमें लगातार कर रही कार्य

समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…

9 घंटे ago

मुंबई के चर्चित लूटकांड का वांछित आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही मुंबई पुलिस

समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…

11 घंटे ago