Samastipur

मंत्री सुरेंद्र मेहता ने समस्तीपुर स्थित श्री गौशाला का किया निरीक्षण

समस्तीपुर : बिहार सरकार के पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के मंत्री सुरेंद्र मेहता ने बुधवार समस्तीपुर स्थित श्री गौशाला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला में संचालित विकास कार्यों, पशु सेवा व्यवस्था, पशुओं के स्वास्थ्य, खान-पान एवं देखभाल की स्थिति का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मंत्री सुरेंद्र मेहता ने गौशाला प्रबंधन से विस्तृत जानकारी ली और पशु कल्याण से जुड़े कार्यों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि गौशालाएं पशु संरक्षण एवं सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। राज्य सरकार पशुपालन एवं पशु सेवा से जुड़े संस्थानों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। मंत्री ने गौशाला के समग्र विकास के लिए हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

इस अवसर पर श्री गौशाला समस्तीपुर के अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार, सचिव आनंद कुमार बांका सहित गौशाला कमेटी के सभी कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मंत्री का स्वागत किया और उन्हें गौशाला की गतिविधियों से अवगत कराया। मंत्री के इस दौरे से गौशाला प्रबंधन, कार्यकारिणी सदस्यों एवं कर्मचारियों में उत्साह का माहौल देखा गया। सभी ने उम्मीद जताई कि इस दौरे से श्री गौशाला के विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

4 मिनट ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

1 घंटा ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

1 घंटा ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

2 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

4 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

12 घंटे ago