Samastipur

समस्तीपुर जिला स्कूली एवं ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के चौथे दिन पुरुष एकल व डबल्स लीग राउंड में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में शहर के पटेल मैदान स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित जिला स्कूली एवं ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के चौथे दिन बुधवार को पुरुष एकल एवं डबल्स वर्ग के लीग राउंड मुकाबले खेले गए।प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित किया और अगले चक्र में अपनी जगह सुनिश्चित की।

पुरुष एकल वर्ग के लीग राउंड के पहले चरण में विभव गीतम ने शशांक को, ऋषभ राज ने आरव कुमार को, कार्तिक ने अमन कुमार को, हंसराज ने सुयश राज को, ईशांत राज ने शिवम ठाकुर को, शिवम कुमार ने आयुष कुमार को तथा राहुल कुमार ने हेमंत ठाकुर को सीधे सेटों में 2–0 से पराजित कर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं पुरुष डबल्स वर्ग में खेले गए रोमांचक मुकाबलों में हेमंत ठाकुर एवं शिवम ठाकुर की जोड़ी ने हर्ष राज व आदर्श कुमार की जोड़ी को कड़े संघर्ष में 2–1 से पराजित किया।

इसी तरह विभव गीतम एवं आदित्य चौधरी की जोड़ी ने अतुल कुमार व अथर्व झा की जोड़ी को शिकस्त देकर प्रतियोगिता के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। मैचों के दौरान खिलाड़ियों के आक्रामक शॉट्स, सटीक स्मैश और शानदार कोर्ट कवरेज ने मुकाबलों को बेहद रोमांचक बना दिया। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मैचों का सफल संचालन किया गया।

मुख्य निर्णायक की भूमिका में बिहार बैडमिंटन संघ के कोचिंग एवं डेवलपमेंट सचिव सह जिला क्रीड़ा संघ के कोषाध्यक्ष नवीन कुमार ने अपनी जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। जिला बैडमिंटन संघ के सचिव तरुण कुमार ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…

16 घंटे ago

आशिक ने रची अपनी हत्या की झूठी कहानी, प्रेमिका को लेकर फरार युवक 3 साल बाद गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…

16 घंटे ago

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

18 घंटे ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

21 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

23 घंटे ago