Samastipur

समस्तीपुर B.Ed. कॉलेज के प्राचार्य से स्पष्टीकरण, SCERT की संयुक्त निदेशक ने तीन दिनों में मांगा जबाब 

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आजाद चौक स्थित बीएड कॉलेज (सीटीई) में बीते दिनों एडमिन कंसल्टेंट पर जानलेवा हमला करने के मामले में एससीईआरटी की संयुक्त निदेशक (प्रशासन) सुषमा कुमारी ने प्राचार्या डॉ. पवन कुमार सिंह से स्पष्टीकरण मांगा है। जख्मी एडमिन कंसल्टेंट खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के चकुसैनी के रहने वाले विजय सिंह के पुत्र आलोक कुमार ने प्राचार्य पर मारपीट का आरोप लगा गंभीर रूप से जख्मी करने के मामले में मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इसके बाद एससीईआरटी की टीम ने भी काॅलेज पहुंचकर मामले की जांच की थी। जांच के बाद एससीईआरटी की संयुक्त निदेशक ने प्राचार्या से स्पष्टीकरण मांगते हुए तीन कार्य दिवस के भीतर जबाब मांगा है। जबाव ना मिलने और जबाब मिलने पर संतुष्ट ना होने की स्थिति में उनके विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई करने का अल्टिमेटम दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

8 मिनट ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

44 मिनट ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में मिलावटी मसाला बनाने वाले उद्योग पर छापेमारी, दो गोदाम और एक मिल सील

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

11 घंटे ago