Samastipur

चार वर्ष पूर्व बस पर फायरिंग मामले में नगर थाने की पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने ताजपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर सब्जी मंडी के समीप चार वर्ष पूर्व एक बस पर हुए गोली फायरिंग मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर के शिवनारायण सिंह के पुत्र ओमप्रकाश सिंह के रूप में की गई है। बताया गया कि घटना के बाद से उक्त आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। ताजपुर थाना की पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। इसी बीच नगर थाना पुलिस ने उसे दबोच लिया है। अब ताजपुर पुलिस उक्त मामले में अग्रेतर कर्रवाई करेगी। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि ताजपुर थाना के एक कांड में उक्त आरोपी की पुलिस को तलाश थी। गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

7 मिनट ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

44 मिनट ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में मिलावटी मसाला बनाने वाले उद्योग पर छापेमारी, दो गोदाम और एक मिल सील

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

11 घंटे ago