Samastipur

समस्तीपुर जिला स्कूली एवं ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन; पुरुष वर्ग का खिताब ऋषभ राज के नाम, महिला वर्ग में अंशिका आर्या बनीं चैंपियन

समस्तीपुर : जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में पटेल मैदान स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित जिला स्कूली एवं ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन बुधवार को विभिन्न वर्गों के फाइनल मुकाबलों एवं पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हुआ। अंतिम दिन खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पुरुष एकल फाइनल में ऋषभ राज ने आदित्य चौधरी को सीधे सेटों में 21-15 एवं 21-14 से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की।

पुरुष युगल वर्ग में विभव गीतम व आदित्य चौधरी की जोड़ी ने उज्ज्वल प्रकाश व ऋषभ राज की जोड़ी को 21-6 एवं 21-14 से हराकर खिताब जीता। जूनियर वर्ग में ईशांत राज ने कौशल राज को 21-7 एवं 21-9 से हराकर एकल खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं युगल में ईशांत राज व कौशल राज की जोड़ी ने आयुष कुमार व शिवम ठाकुर को 21-9 एवं 21-17 से पराजित किया। जूनियर बालिका एकल में अंशिका आर्या ने लकी प्रिया को 15-8 एवं 15-5 से हराकर खिताब जीत लिया।

वेटरन्स (35+) एकल में अंजनी कुमार ने अमित कुमार को 15-12 एवं 15-10 से पराजित किया। वेटरन्स युगल में अंजनी कुमार व अमित कुमार की जोड़ी ने कौशिक कमल व डॉ. प्रसून की जोड़ी को 21-13 एवं 21-15 से पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। अधिकारियों के युगल मुकाबले में आशुतोष कुमार राय व अंजनी कुमार की जोड़ी विजयी रही। बालिका अंडर-16 (कक्षा 10) वर्ग में पटोरी की जस्विता ने शानदार खेल दिखाते हुए खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के सफल संचालन व आयोजन में बिहार बैडमिंटन संघ के कोचिंग एंड डेवलपमेंट सचिव नवीन कुमार एवं जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष पंकज ज्योति सहित अन्य पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही।

पुरस्कार वितरण समारोह में पटोरी के नवोदित शटलर रेहान अंसारी को उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं प्रतिभा के लिए विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिससे युवा खिलाड़ियों का उत्साह और भी बढ़ गया। समारोह का संचालन जिला बैडमिंटन संघ के सचिव तरुण कुमार ने किया। मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश एवं जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा खिलाड़ियों को आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

51 मिनट ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

3 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

7 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

15 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

16 घंटे ago