Samastipur

समस्तीपुर में 50 रुपये के आमलेट पर बवाल! पैसे मांगने पर अंडा दुकानदार की बेरहमी से पिटाई

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के विरनामा गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। महज 50 रुपये के आमलेट का पैसा मांगना एक अंडा दुकानदार को भारी पड़ गया। आरोप है कि पैसे मांगने पर दबंग युवकों ने दुकानदार के साथ न सिर्फ मारपीट की, बल्कि जाति सूचक अपमानजनक गालियां भी दीं। पीड़ित की पहचान विरनामा तुला गांव, वार्ड संख्या 10 निवासी उपेंद्र राम के पुत्र विपिन राम के रूप में हुई है। विपिन गांव में ही अंडा और आमलेट बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है।

पीड़ित के अनुसार, बुधवार की शाम गांव के ही कुछ युवक उसकी दुकान पर पहुंचे और चार अंडे का आमलेट खाकर बिना पैसा दिए जाने लगे। जब विपिन ने उनसे 50 रुपये का भुगतान करने को कहा, तो युवक उग्र हो गए। आरोप है कि इसके बाद युवकों ने उसे जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया और विरोध करने पर लात-घूंसे से जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित विपिन राम ने अंगारघाट थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं इस पूरे मामले पर अंगारघाट थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की छानबीन की जा रही है। दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…

12 घंटे ago

आशिक ने रची अपनी हत्या की झूठी कहानी, प्रेमिका को लेकर फरार युवक 3 साल बाद गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…

12 घंटे ago

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

13 घंटे ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

17 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

19 घंटे ago