Samastipur

समस्तीपुर : तय समय-सीमा बीत जाने के बाद भी हेना प्रवीण ने शिक्षा विभाग को स्पष्टीकरण का नहीं दिया जवाब, अंबेडकर विद्यालय की अनीता चल रही फरार

समस्तीपुर : फर्जी तरीके से सेवाकालीन प्रशिक्षण में शिक्षिका हेना प्रवीण की जगह किसी अन्य महिला के भेजने के मामले में विभाग द्वारा पूछे गए स्पष्टीकरण के बावजूद आरोपित हेना प्रवीण ने तय समय-सीमा के दो दिन बाद भी अब तक अपना जवाब शिक्षा विभाग को नहीं सौंपा है। इस मामले में हेना प्रवीण समेत तीन लोगों के विरुद्ध मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज भी की गई थी, लेकिन हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने अब तक हेना प्रवीण से पूछताछ तक नहीं की है।

वहीं, गार्ड की नौकरी करने वाली सोनी कुमारी को फर्जी तरीके से ट्रेनिंग में भेजने की आरोपी अंबेडकर विद्यालय की शिक्षिका अनिता कुमारी घटना के बाद से ही फरार चल रही है, लेकिन उसकी तलाश में भी पुलिस की सक्रियता नजर नहीं आ रही है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि हेना प्रवीण अब भी नियमित रूप से स्कूल में उपस्थित हो रही है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चाहकर भी उनकी हाजिरी पर रोक नहीं लगा पा रहे हैं।

कारण यह बताया जा रहा है कि पूर्व में निलंबित बीईओ ने अब तक अपना प्रभार नहीं सौंपा है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह से बाधित है। इसी बीच शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। कार्रवाई के बजाय पटना से शिक्षा विभाग ने पूर्व में आरोपी रहे बीईओ को ही निलंबन मुक्त कर दिया है। जानकारी के अनुसार, बीईओ कृष्णदेव महतो को सेवानिवृत्त होने से ठीक एक दिन पहले निलंबन मुक्त कर दिया गया था। जबकी जांच कमिटी के अध्यक्ष सह एडीएम (आपदा) राजेश कुमार सिंह ने अपनी रिपोर्ट में तत्कालीन बीईओ कृष्णदेव महतो पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। बावजूद इसके अब तक कई संदिग्ध शिक्षक भी अपने-अपने विद्यालय में बने हुए हैं व कई फरार भी हो गये है। वहीं हेना प्रवीण लगातार विद्यालय पहुंच रही है।

इधर सूत्रों के अनुसार हेना प्रवीण द्वारा स्पष्टीकरण का जबाव ना देने पर विभाग उसके निलंबन की तैयारी में जुटी है। इस संबंध में डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि फर्जी तरीके से सेवाकालीन प्रशिक्षण में अपनी जगह किसी और को भेजने के मामले में संबंधित शिक्षिका हेना प्रवीण से स्पष्टीकरण मांगा गया था। निर्धारित समय सीमा के भीतर अब तक उनका जवाब प्राप्त नहीं हुआ है। यह गंभीर लापरवाही है। स्पष्टीकरण नहीं मिलने की स्थिति में विभागीय नियमों के अनुसार आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हेना प्रवीण का Exclusive बयान यहां देखें :

सोनी कुमारी को भेजा गया जेल :

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

2 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

3 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

5 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

8 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

10 घंटे ago