Bihar

बिहार: ‘दारोगा जी को माफिया से गिफ्ट लेना महंगा पड़ गया’, SP ने गिराई गाज

बिहार के पटना पुलिस में तैनात दारोगा विनोद कुमार पर गाज गिर गयी है. दारोगा पर बालू माफिया, शराब माफिया और आपराधिक प्रवृति के लोगों से गिफ्ट लेने के आरोप में कार्रवाई की गयी है. यह कार्रवाई पटना पश्चिमी के एसपी भानु प्रताप सिंह ने की.

क्या है मामला?:

एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक लेख प्रसारित किया गया था. लेख और तस्वीर के माध्यम से आरोप लगाया गया था कि तत्कालीन बिक्रम थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने अपनी विदाई समारोह के दौरान कुछ व्यक्तियों से उपहार लिए.

शराब-बालू माफिया से संबंध:

एसपी के अनुसार ये ऐसे व्यक्ति हैं, जिनका संबंध शराब तस्करी, बालू माफिया और अपराध से अर्जित संपत्ति की जब्ती हेतु भेजे गए प्रस्तावों से था. मामला सामने आने के बाद एसपी ने स्वतः संज्ञान लेते हुए पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के निर्देश दिए.

समारोह के लिए अनुमति नहीं ली:

जांच में पाया गया कि विदाई समारोह के दौरान प्राप्त उपहारों की सूचना न तो सक्षम प्राधिकार को दी गई और न ही इसके लिए कोई पूर्व अनुमति ली गई. इस कारण नियमों का सीधा उल्लंघन माना गया है. उपहारों का मूल्यांकन अलग से कराए जाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

कारण बताओ नोटिस:

जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि तत्कालीन थानाध्यक्ष ने बिहार सरकार सेवक आचरण नियमावली, 1976 के नियम 14 का उल्लंघन किया है, जो सरकारी सेवकों द्वारा उपहार लेने से संबंधित है. इंस्पेक्टर विनोद कुमार के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है. साथ ही पूरे मामले में अग्रेतर कार्रवाई के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक पटना को अनुशंसा भेज दी गई है.

क्या है नियम:

एसपी कहते हैं कि बिहार सरकारी सेवक आचरण नियमावली, 1976 के नियम 15 के तहत किसी भी सरकारी सेवक द्वारा विदाई समारोह आयोजित करने के लिए सरकार की पूर्व स्वीकृति आवश्यक होती है. इस मामले में ऐसी कोई स्वीकृति नहीं ली गई थी.

गिफ्ट देने वालों पर मुकदमा दर्ज:

जांच में पाया गया है कि उसे विदाई समारोह में तीन बड़े अपराधी किस्म के लोग भी उसमें शामिल थे, जिन पर कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं. यह भू माफिया बालू माफिया जैसे लोग हैं. पटना पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गयी है.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

18 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

1 दिन ago