Samastipur

वैभव सूर्यवंशी के कारण देश भर में छा जाएगा समस्तीपुर, PM से होगा दोबारा मुलाकात और राष्ट्रपति से मिलेगा सम्मान

ताबड़तोड़ पारियां खेल देश-विदेश में चर्चा बटोर रहे क्र‍िकेटर वैभव सूर्यवंशी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट करेंगे। 14 वर्षीय खिलाड़ी की यह पीएम से दूसरी मुलाकात होगी। इसके पहले पटना एयरपोर्ट पर वैभव अपने पिता संजीव सूर्यवंशी एवं माता आरती सूर्यवंशी के साथ पीएम से मिले थे। पीएम से भेंट करने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी वैभव भेंट करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कम उम्र में असाधारण प्रदर्शन कर ख्याति बटोर रहे समस्तीपुर के बल्लेबाज को राष्ट्रपति सम्मानित करेंगी। सूत्रों के अनुसार वैभव की राष्‍ट्रपत‍ि और पीएम से यह मुलाकात गुरुवार को हो सकती है।

विजय हजारे ट्राफी में बिहार टीम के कीर्तिमान बनाने पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण है। वैभव सूर्यवंशी, शकीबुल गनी और आयुष लोहारुका की पारियां खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ द्वारा किए जा रहे निरंतर परिश्रम को दर्शाते हैं। टीम के निर्भीक दृष्टिकोण और अनुशासन के लिए बधाई देते हुए बीसीए अध्यक्ष ने कहा कि यह उपलब्धि सिर्फ शुरुआत है, आने वाले वर्षों में कई और मील के पत्थर हासिल किए जाएंगे।

विजय हजारे ट्राफी के प्लेट ग्रुप मुकाबले में बुधवार को बिहार ने चौके-छक्कों की वर्षा कर अरुणाचल प्रदेश को बेदम कर दिया। मैच में कुल 49 चौके 38 छक्के जड़े गए। 574 रन 11.48 के रन रेट से बने। अरुणाचल प्रदेश की लचर गेंदबाजी के आगे बिहार ने 397 रनों से जीत हासिल की। टीम के उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी ने अपने अंदाज में पारी शुरू की। चौके-छक्के लगने शुरू हुए। उन्होंने 84 गेंदों में 16 चौके और 15 छक्के की मदद से 190 रनों की पारी खेली और दोहरे शतक से चूक गए। वैभव को महरोर (33) का साथ मिला।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

6 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

7 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

9 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

13 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

14 घंटे ago