Samastipur

उच्च माध्यमिक विद्यालय मुरियारो में ‘वीर बाल दिवस’ के अवसर पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन 

समस्तीपुर/उजियारपुर : प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय मुरियारो में शुक्रवार को वीर बाल दिवस का आयोजन श्रद्धा एवं सम्मानपूर्वक किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक द्वय डॉ. सुरेन्द्र कुमार एवं तेज नारायण महतो ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम का शुभारंभ वीर बालक जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा शिक्षिका नैना यादव द्वारा वीर गाथा गायन से हुआ। इसके बाद शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर वीर बालकों को श्रद्धांजलि दी।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक डॉ. सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि सिख धर्म के दशवें गुरु, गुरु गोविन्द सिंह जी के वीर पुत्रों ने बाल्यकाल में ही स्वाधीनता और धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनका बलिदान, अद्भुत शौर्य और अदम्य साहस हर भारतवासी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, साहस और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का संकल्प भी दोहराया।

प्रधानाध्यापक तेज नारायण महतो ने बच्चों से वीर बालकों के जीवन से प्रेरणा लेने और उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वीर बालकों का जीवन साहस, त्याग और देशभक्ति की अनुपम मिसाल है। वहीं शिक्षक राकेश कुमार ने गुरु गोविन्द सिंह जी के वीर पुत्रों के बलिदान की विस्तृत कथा सुनाई। इसके अलावे अंगार घाट थाना के थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने वीर बालकों की कुर्बानी को उसूलों और सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा देने वाला बताया।

शिक्षक सुजीत कुमार, विद्यालय प्रबंध समिति सदस्य शिक्षाविद राम नरेश चौरसिया सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच पेंटिंग, निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक श्रीरंजन, अर्जुन प्रसाद, मनोज कुमार दास, अनुपम कुमारी, गुड्डू कुमार पासवान सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

16 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago