समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आर.एस.बी. इंटर स्कूल में वीर बाल दिवस का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी मनीष यादव रहे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मनीष यादव ने कहा कि वीर बाल दिवस हमें साहस, बलिदान और देशभक्ति की प्रेरणा देता है, जबकि बाल दिवस बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की याद दिलाता है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे मेहनत, अनुशासन और अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढ़ें, यही शहीद हुए बाल वीरों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
अपने संबोधन के अंत में उन्होंने इस आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन का धन्यवाद किया तथा विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के बेहतर भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य ललित कुमार घोष, वार्ड काउंसलर पति घुनचुन यादव, जे.के. यादव, बालाजी सिंह, शिक्षक मोहन कुमार सुमन सहित विद्यालय परिवार के सदस्य और सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…