समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाने की पुलिस ने समस्तीपुर रेलवे स्टेशन परिसर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बरौनी साइड स्थित फुट ओवरब्रिज पर की गई, जहां संदेह के आधार पर जांच के दौरान दोनों को पकड़ा गया। थानाध्यक्ष बीरबल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं में कारी देवी, निवासी सिमरिया घाट वार्ड संख्या 13, थाना चकिया, जिला बेगूसराय तथा दुखनी देवी, निवासी सिमरिया घाट वार्ड संख्या 14, थाना चकिया, जिला बेगूसराय शामिल हैं। तलाशी के दौरान कारी देवी के पास से 50 पीस और दुखनी देवी के पास से 40 पीस शराब बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, कुल 90 पीस यानी 16.2 लीटर शराब जब्त की गई है। इस मामले में रेल थाना समस्तीपुर में कांड संख्या 253/25 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…
समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…