समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने मंगलवार को ताजपुर अंचल अंतर्गत निर्माणाधीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने ताजपुर में निर्माणाधीन विद्युत उपकेंद्र (सब स्टेशन)-सह-आवासीय परिसर का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित कार्यपालक अभियंता, विद्युत ग्रिड सहित अन्य संबंधित पदाधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए गति तेज करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
इसके उपरांत डीएम ने ताजपुर अंचल के रामापुर महेशपुर पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अभियंताओं, जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को कार्यों में अनावश्यक विलंब न करने, मानकों के अनुरूप निर्माण सुनिश्चित करने एवं समयबद्ध रूप से भवन निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।
डीएम ने कहा कि सभी विकासात्मक कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनहित से जुड़ी योजनाओं को शीघ्र धरातल पर उतारने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता समस्तीपुर ब्रजेश कुमार, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) राजेश सिंह, जिला पंचायत राज पदाधिकारी विष्णु देव मंडल, विशेष कार्य पदाधिकारी एकराम अली, अंचल अधिकारी ताजपुर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…