Samastipur

समस्तीपुर में इस वर्ष कुल 53 हजार 233 लीटर विदेशी शराब हुई जब्त, 24 हजार से अधिक छापेमारी

समस्तीपुर : जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए उत्पाद विभाग की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। वर्ष 2025 के समाप्त होते-होते विभाग द्वारा करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये का विदेशी शराब बरामद किया गया है। उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के द्वारा दिये गये आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 में कुल 24,302.696 लीटर विदेशी शराब की जब्ती की तुलना में वर्ष 2025 में 29 दिसंबर तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 53,233.170 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। टीम ने सालभर में 24 हजार से अधिक छापेमारी की है व 800 के करीब कारोबारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

इस दौरान अवैध शराब की खेप ढोते हुए करीब 120 वाहनों को जब्त किया गया। अवैध देसी धंधेबाजों के यहां से 28 चूल्हा, 27 संयंत्र और 18 सिलेंडर पकड़े गए। इस साल दर्ज किए गए मामलों में 170 आरोपी फरार हो गए। उन सभी के विरुद्ध थाना में केस दर्ज किया गया। वहीं दुकान और सार्वजनिक जगहों पर अवैध कारोबार करने वालों के 18 भवन पर विभाग ने सील करने की कार्रवाई की है। मिले आंकड़ों के अनुसार सालभर में 18 हजार ब्रेथ एनालाइजर जांच व 1 हजार 722 पियक्कड़ धराए है।

उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि शराबबंदी कानून के तहत किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, जब्ती के ये आंकड़े इस बात का संकेत हैं कि तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने में लगातार सफलता मिल रही है।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि अवैध विदेशी शराब की तस्करी में झारखंड, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और बिहार के संगठित नेटवर्क सक्रिय हैं। इन राज्यों से शराब की खेप विभिन्न मार्गों से समस्तीपुर तक लाई जाती है। इसे देखते हुए उत्पाद विभाग की टीमें लगातार विशेष रात्रि अभियान चला रही हैं और संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उत्पाद अधीक्षक का कहना है कि आने वाले दिनों में जांच और छापेमारी अभियान को और तेज किया जाएगा, ताकि शराबबंदी कानून को पूरी तरह प्रभावी बनाया जा सके और जिले को नशामुक्त रखने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।

साल के अंतिम दिन होटलों में छापेमारी :

मद्य निषेध व उत्पाद विभाग की टीम ने नव वर्ष से पहले 31 दिसंबर की रात शहर के दर्जनों होटलों में सर्च अभियान चलाया। इधर, अचानक हुई छापामारी से होटल संचालकों में अफरातफरी का माहौल देखा गया। टीम का नेतृत्व उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह स्वयं कर रहे थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

55 मिनट ago

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

3 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

3 घंटे ago

रोसड़ा में देह व्यापार मामले में होटल और विवाह को किया गया भवन सील

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…

4 घंटे ago

सीएम पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…

5 घंटे ago