Samastipur

मनरेगा को निरस्त करने के लिए लाये गये विधेयक के खिलाफ समस्तीपुर में सड़क पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता

समस्तीपुर : जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा को निरस्त करने के लिए लाये गये विधेयक के विरोध में शहर में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम योजना से हटाने के कथित षड्यंत्र के विरुद्ध प्रतिरोध मार्च जिला कार्यालय से निकाला। शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए समाहरणालय पहुंचा। मौके पर सभा हुई। मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष मो. अबू तमीम ने किया।

सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मो. तमीम ने कहा कि मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को समाप्त करने का प्रयास देश के गरीब, मजदूर और ग्रामीण जनता के हितों पर सीधा प्रहार है। महात्मा गांधीजी के नाम को योजना से हटाने का प्रयास न केवल राष्ट्रपिता का अपमान है। बल्कि गांधीजी के विचारों और मूल्यों को मिटाने की साजिश भी है। जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में सफल नहीं होने देगी।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि केंद्र सरकार ने मनरेगा को कमजोर करने या समाप्त करने का प्रयास जारी रखा तो कांग्रेस पार्टी देशव्यापी आंदोलन को और तेज करेगी। प्रदर्शन की समाप्ति के उपरांत राष्ट्रपति को संबोधित स्मार पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से समर्पित किया गया। इसमें केंद्र सरकार से विधेयक को वापस लेने एवं मनरेगा योजना को यथावत रखने की मांग की गई।

मौके पर उपाध्यक्ष महेंद्र यादव, कामेश्वर पासवान, देविता कुमारी गुप्ता, महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, विश्वनाथ सिंह हजारी, शशिभूषण राय, उपेंद्रनाथ तिवारी, रामविलास राय, प्रखंड अध्यक्ष उमेशचंद्र कुंवर, शंभू प्रसाद सिंह, आशुतोष कुमार, अब्दुल मालिक, विश्वनाथ महतो, समौली झा, अजीत कुमार सिंह, कपिलेश्वर कुंवर, उमाशंकर पासवान, दिनेश ठाकुर, राजन कुमार वर्मा, मोइन रजा, फैज अहमद फैज, अनिल कुमार कुशवाहा, शिवराम ठाकुर, भगवान लाल पासवान, अजय कुमार, वीरेंद्र राय, कुमार गौरव, सोहैल सिद्दीकी, सुशील कुमार राय, फूलेश्वर महतो, अमरजीत कुमार, श्याम सुंदर महतो, विजय कुमार शर्मा, कैलाशनाथ सिंह, कैलाश कुमार ठाकुर, राजेश कुमार गिरी आदि थे।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

6 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

7 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

9 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

12 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

14 घंटे ago