Samastipur

समस्तीपुर स्टेशन पर चोरी के मोबाइल के साथ ‘सेठवा’ गिरफ्तार, जेल से छूटते ही फिर से शुरू कर दी थी चोरी

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा अभियान के तहत आरपीएफ और अपराध आसूचना शाखा की संयुक्त टीम ने एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से एक चोरित टच स्क्रीन मोबाइल बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार, शनिवार को प्रभारी निरीक्षक, आरपीएफ पोस्ट समस्तीपुर के नेतृत्व में उप निरीक्षक श्याम सुंदर कुमार, आरक्षी संजय कुमार, प्रधान आरक्षी प्रभाष कुमार झा (आरपीएफ पोस्ट समस्तीपुर) तथा अपराध आसूचना शाखा समस्तीपुर के सउनि आकाश रंजन कुमार और आरक्षी दीपक कुमार रजक द्वारा समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर आपराधिक गतिविधियों की निगरानी व गश्त की जा रही थी।

इसी क्रम में प्लेटफार्म संख्या 2-3 के बरौनी छोर पर ट्रेन संख्या 15235 से उतरकर तेजी से बाहर की ओर जाते एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं। बल सदस्यों ने उसे घेराबंदी कर प्लेटफार्म 02-03 के बरौनी एंड स्थित रोलिंग हट के पास रोककर पूछताछ की। पूछताछ के क्रम में युवक ने अपना नाम नरेश कुमार उर्फ सेठवा (उम्र 22 वर्ष), पिता सुरेश राम, थाना- नगर थाना, मुहल्ला- अंबेडकरनगर, जिला- समस्तीपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके दाहिने हाथ से TECNO SPARK कंपनी का एक पुराना, इस्तेमाल किया हुआ टच स्क्रीन मोबाइल (बंद अवस्था में) बरामद हुआ। मोबाइल के संबंध में वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

इसके बाद पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि वह स्टेशन परिसर में मौका पाकर यात्रियों का मोबाइल एवं अन्य सामान चोरी करता है। उसने यह भी कबूल किया कि वह पूर्व में भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है और जेल से छूटने के बाद पुनः इस तरह की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हो गया था। घटना के दिन भी वह यात्रियों का सामान चोरी कर स्टेशन से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को जप्तशुदा मोबाइल, तैयार कागजात एवं टंकित प्राथमिकी के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु जीआरपी थाना समस्तीपुर को सही-सलामत सुपुर्द कर दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

23 मिनट ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

55 मिनट ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

10 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

11 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

14 घंटे ago