Samastipur

विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के कर्मियों को किया गया सम्मानित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड कार्यालय में सोमवार को विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रखंड के विभिन्न विभागों के कर्मियों को सम्मानित किया गया। सहायक निर्वाचक पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा ने प्रखंड मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, स्वच्छता विभाग, समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों के कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।सम्मानित होने वालों में स्वच्छता पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी सेविका, शिक्षा विभाग के शिक्षक, स्वास्थ्य विभाग की एएनएम सहित विभिन्न विभागों के कर्मी शामिल थे।

स्वच्छता पर्यवेक्षक यशवंत चौधरी, सोनू पटेल, रंजन कुमार, सुबोध सहनी, शिवजी कुमार, आदित्य कुमार, रामबाबू शर्मा, मनीष कुमार, आवास सहायक, रोजगार सेवक आदि को आम निर्वाचन 2025 में वाहन कोषांग के रूप में सौंपे गए, दायित्व का लगन, निष्ठा और उत्साहपूर्वक निर्वहन करने के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, कार्यालय कर्मी, आवास सहायक, पंचायत रोजगार सेवक, विकास मित्र, पंचायत सचिव, लेखपाल, पंचायत कार्यपालक सहायक एवं कार्यालय परिचारी सहित अन्य कर्मियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक उमेश दास ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

मौके पर बीपीआरओ संजीव सिंह, शिक्षक लाल बाबू, चिकित्सा पदाधिकारी नीतीश कुमार राणा सहित विभिन्न विभागों के कर्मी उपस्थित थे।इस अवसर पर बीडीओ विजय कुमार चंद्रा ने कहा कि विधानसभा आम निर्वाचन 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी विभागों के कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। उन्होंने सभी कर्मियों को नए वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सरकार द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का निर्देश भी दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

2 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

2 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

4 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

8 घंटे ago

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

13 घंटे ago