Samastipur

समस्तीपुर के प्रांजल को IES में मिली सफलता, देश भर में 61वां रैंक प्राप्त कर सरायरंजन प्रखंड का बढ़ाया गौरव

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड के तिसवारा निवासी किसान पन्नू झा एवं गृहिणी संजू झा के पुत्र प्रांजल पुष्प ने इस वर्ष संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित भारतीय अभियांत्रिकी सेवा (आईईएस) परीक्षा में देश भर में 61वां रैंक प्राप्त कर प्रखंड का गौरव बढ़ाया है। यह उपलब्धि उनकी कठिन मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर प्रयासों का परिणाम है।

बता दें कि प्रांजल पुष्प ने राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय भागलपुर से बीटेक की डिग्री ली थी। फिलहाल वह एनपीसीआईएल, राजस्थान में साइंटिस्ट के पद पर कार्यरत थे। 23 वर्षीय इस प्रतिभा संपन्न छात्र की सफलता से उनके परिवार, शिक्षकों व क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संगठनों ने उनकी इस सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया है। उनकी इस उपलब्धि पर शुभचिंतकों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

46 मिनट ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

1 घंटा ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

2 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

4 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

12 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

13 घंटे ago