Samastipur

कल्याणपुर स्थित ज्वेलरी दुकानदार से दिनदहाड़े लाखों रुपये के सोने के आभूषण की लूट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम अपराधियों ने एक बार फिर पुलिसिया व्यवस्था को चुनौती दी। खजूरी छटियारी गांव के समीप चौक पर स्थित एक सोना-चांदी की दुकान को निशाना बनाते हुए बाइक सवार बदमाश करीब ढाई लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने लेकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, दो बाइकों पर सवार चार युवक ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे। उन्होंने दुकानदार से पहले सोने की चेन दिखाई जाने की मांग की, इसके बाद अलग-अलग प्रकार के सोने के गहने देखने लगे। इसी दौरान उन्होंने अधिक वजनदार और बड़े आकार के सोने के गहने दिखाने का दबाव बनाया। जब दुकानदार ने ऐसे गहने दुकान में नहीं होने की बात कही, तो बदमाशों ने अचानक हाथापाई शुरू कर दी और सोने के गहने लेकर मौके से फरार हो गए।

पीड़ित दुकानदार सचिन कुमार ने बताया कि वह मूल रूप से सीतामढ़ी जिले का निवासी है और पिछले दो वर्षों से खजूरी चौक पर सोना-चांदी व बर्तन की दुकान चला रहा है। घटना के बाद शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे, लेकिन तब तक अपराधी काफी दूर निकल चुके थे। सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। दुकान में सीसीटीवी कैमरा नहीं होने के कारण बदमाशों की पहचान में परेशानी आ रही है, हालांकि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। इधर घटना के बाद इलाके के व्यापारियों में दहशत का माहौल है और उन्होंने पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में जयमाला के दौरान अचानक भरभरा कर गिरा छत का छज्जा; 2 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…

1 घंटा ago

राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…

2 घंटे ago

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

12 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस ने 24 घंटे में सिर कटे शव का सिर बगीचे में जमीन खोदकर किया बरामद, मुख्य आरोपी समेत चार संदिग्धों को भी पकड़ा, 15 पर नामजद FIR

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसारी गांव में सुधांशु शर्मा की…

12 घंटे ago

विद्यापतिनगर में अज्ञात बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की ह’त्या, परिजनों में मचा कोहराम, छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

14 घंटे ago

दो बच्चों के पिता ने नाबालिग किशोरी को भगाया, पिता और चचेरे भाई को समस्तीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा दो बच्चों के पिता द्वारा…

15 घंटे ago