Bihar

राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास पर एनडीए विधायकों की बैठक होगी। 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। कल मतदान से पहले आज एनडीए की होने वाली यह बैठक काफी अहम है। इस बैठक में अंतिम रणनीति पर मुहर लगा दी जाएगी। इस बैठक के जरिए एनडीए अपनी ताकत दिखाएगा। कहा जा रहा है कि इस बैठक में एक-एक विधायक को यह भी बताया जाएगा कि वो एनडीए के किस कैंडिडेट को वोट करेंगे। अगर सभी 243 विधायक वोट करते हैं तो जीत के लिए करीब 41 वोट लाने होंगे।

इससे पहले एनडीए ने शनिवार को भी जीत की रणनीति बनाने को लेकर अपनी गतिविधियां तेज रखीं। जहां सभी सहयोगी दलों ने अपने-अपने विधायकों को पटना नहीं छोड़ने का निर्देश दिया है, वहीं एनडीए विधायकों की बैठकों का दौर भी जारी है। पार्टी के वरीय नेताओं के बीच भी लगातार बैठकें हो रही हैं। शनिवार की शाम रालोमो प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा के आवास पर एनडीए विधायकों की बैठक हुई। इसमें राज्यसभा चुनाव में एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने और पूरी एकजुटता प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में जदयू, भाजपा, लोजपा (रा), रालोमो, हम विधायक शामिल हुए। राज्यसभा चुनाव को लेकर ही शनिवार को राज्य अतिथिशाला में भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई। इसमें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा शामिल हुए। बैठक के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सभी पांच सीटों पर अपनी जीत का दावा किया।

दो दिन पहले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर विधायकों की बैठक हुई थी। इसके पहले मुख्यमंत्री के सरकार आवास पर भी एनडीए विधायक जुट चुके हैं। वहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद को राज्यसभा जाने के निर्णय की जानकारी दी थी। बैठक में राज्यसभा चुनाव में एकजुट रहने की भी अपील की गयी थी।

संजय झा से मिले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

इसके पहले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अचानक जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा के आवास पहुंचे। वहां दोनों के बीच चुनाव के मद्देनजर लंबी बात हुई। बाद में संजय झा ने सभी पांच सीटों पर जीत का दावा किया। कहा कि विपक्ष के भी कई विधायक एनडीए उम्मीदवारों को समर्थन देंगे। दरअसल, रास चुनाव में एनडीए की ओर से पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें सीएम नीतीश कुमार व केन्द्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर जदयू की ओर से जबकि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश राम भाजपा के उम्मीदवार हैं। एनडीए ने रालोमो प्रमुख व मौजूदा राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा को फिर से मैदान में उतारा है।

Avinash Roy

Recent Posts

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

7 घंटे ago

हाईमास्क लाइट से जगमगाया विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर और राजा चौक 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…

8 घंटे ago

अतिक्रमण पर सख्त हुए नगर आयुक्त, समस्तीपुर स्टेशन चौक का किया औचक निरीक्षण; दुकानदारों को दुकान की सीमा में सामान रखने का निर्देश

समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…

8 घंटे ago

बिहार में DGP का प्रभार संभालने वाली IPS प्रीता वर्मा कौन हैं, स्थायी DGP के तौर पर भी आगे चल रहा नाम

बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : हथेली पर डंसने के बाद भी सांप को नहीं छोड़ा, डिब्बे में बंद कर बाइक से पहुंचा सदर अस्पताल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…

10 घंटे ago

उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास किसानों का प्रदर्शन

समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…

10 घंटे ago