Samastipur

वर्षों की प्रतीक्षा के बाद शाहपुर पटोरी थाना को मिला अपना भवन, अब तक यह थाना इंटर विद्यालय के छात्रावास में हो रहा था संचालित

समस्तीपुर/पटोरी : शाहपुर पटोरी थाना को आखिरकार वर्षों के लंबे इंतजार के बाद अपना स्थायी और आधुनिक भवन मिल गया। अब तक यह थाना विद्यालय के छात्रावास में संचालित होता रहा, जिससे पुलिस कार्यों में लगातार असुविधा बनी रहती थी। पूर्व में गुलाब बूबना इंटर विद्यालय परिसर स्थित छात्रावास में अनुमंडल कार्यालय का संचालन होता था। बाद में अनुमंडल कार्यालय को नया भवन मिलने के बाद उसी छात्रावास से थाना का संचालन शुरू किया गया। लेकिन अब थाना को अपना अत्याधुनिक और सुविधायुक्त भवन उपलब्ध हो गया है।

बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम द्वारा निर्मित मॉडल थाना शाहपुर पटोरी का उद्घाटन समारोहपूर्वक किया गया। उद्घाटन संयुक्त रूप से मोहीउद्दीननगर विधायक राजेश कुमार सिंह, मोरवा विधायक रणविजय साहू, डीएम रौशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने किया। उद्घाटन के उपरांत थाना परिसर में पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पौधरोपण भी किया गया। इस दौरान फलदार एवं फूलों के पौधे लगाए गए, जिससे परिसर को हरित और सुंदर बनाया जा सके।

नया थाना भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस है। यहां महिला एवं पुरुष के लिए अलग-अलग हाजत और बैरक की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा वायरलेस कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, सीसीटीवी निगरानी कक्ष, अनुसंधान कक्ष, विधि व्यवस्था कक्ष, निरीक्षक कक्ष, पूछताछ एवं साक्षात्कार कक्ष, तकनीकी कक्ष, दस्तावेज कक्ष, शस्त्रागार और मलखाना की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। महिला एवं शिशु सुविधा कक्ष के साथ-साथ पूरे भवन में अग्निशमन व्यवस्था भी की गई है, जिससे सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा गया है। विलंब भले ही हुआ हो, लेकिन अब शाहपुर पटोरी थाना को जो भव्य और सुव्यवस्थित भवन मिला है, उससे पुलिस प्रशासन के साथ-साथ आम जनता को भी बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

5 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

5 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

16 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

20 घंटे ago