समस्तीपुर/अंगारघाट : जोधपुर से अपहृत युवती प्रेमी को पुलिस ने अंगारघाट थाना क्षेत्र के रेवाड़ी गांव में छापेमारी कर दबोच लिया। उक्त कार्रवाई राजस्थान की जोधपुर पुलिस की टीम ने अंगारघाट पुलिस के सहयोग से किया। जानकारी देते हुए अंगारघाट थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया की राजस्थान के जोधपुर जिलांतर्गत कुरी भक्तासनी थाना क्षेत्र में मजदूरी करने के दौरान रेवारी गांव निवासी भोला राम का पुत्र नितिन कुमार को हर्षिता गौतम में प्रेम-प्रसंग था।
इसके बाद उसने लड़की का अपहरण कर लिया। हर्षिता के परिजन ने कुरी भक्तासनी थाना में नितिन कुमार पर 4 नवंबर को अपहरण का केस दर्ज कराया था। इसके बाद राजस्थान पुलिस की 3 सदस्यीय टीम ने बुधवार को अंगारघाट थाना पहुंची। जहां पुलिस के सहयोग से रेवारी गांव के हरपुर भेली से अपहृता के संग आरोपी को गिरफ्तार कर ली। वहीं उसे लेकर राजस्थान साथ चली गई है। इधर पुलिस हिरासत में आरोपी नितिन ने अपने को निर्दोष बताते हुए कहा कि हर्षिता उनके इंस्टाग्राम फॉलोवर्स के रूप में उन्हें पसंद कर स्वयं उसके पास चली आयी है।
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…
बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…