Samastipur

इको प्रिज्म कलेक्टिव फाउंडेशन की ओर से समस्तीपुर जिले के छह स्कूलों के छात्र बोधगया-राजगीर में जैविक नवाचारों का करेंगे अध्ययन

समस्तीपुर : इको प्रिज्म कलेक्टिव फाउंडेशन की ओर से जिले के छह विद्यालयों के बच्चों को लिए तीन दिवसीय शैक्षणिक एवं पर्यावरणीय परिभ्रमण का आयोजन किया गया। तय कार्यक्रम के तहत इन विद्यालय के इको क्लब के बच्चों, प्रधानाध्यापकों तथा फाउंडेशन के सदस्यों को लेकर पूरी टीम गुरुवार को बोधगया के लिए रवाना हुई। तीन दिवसीय इस परिभ्रमण के दौरान बच्चे बोधगया एवं राजगीर के विभिन्न ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण करेंगे।

इस दौरान गया के बाराचट्टी स्थित सहोदया फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे जैविक्त नवाचारों एवं पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियों का भी बच्चे एवं शिक्षक बारीकी से अध्ययन करेंगे। इको प्रिज्म के अमिताभ नाथ ने बताया कि इस परिभ्रमण का उद्देश्य इको क्लब के बच्चों में पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्द्धन हेतु संवेदनशीलता का भाव पैदा करना है।

चयनित छह विद्यालयों में उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियाँ सूर्यकंठ, मध्य विद्यालय बेला पचरुखी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय ताजपुर रतनपुर, मध्य विद्यालय कलौंजर, बुनियादी विद्यालय जनार्दनपुर एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय मदनपुर नवीन शामिल हैं। भ्रमण के लिए रवाना हुई टीम में एचएम सौरभ कुमार, मुकेश कुमार, मयंक कुमारी, प्रतिभा कुमारी, निधि कुमारी, सुनील कुमार, अरुण, अशरफ आदि शामिल हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

2 मिनट ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

22 मिनट ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

48 मिनट ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

3 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

11 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

12 घंटे ago