Samastipur

दलसिंहसराय में DPO के निरीक्षण में विद्यालय में नामांकित 112 छात्रों में से मात्र 10 छात्र ही उपस्थित मिले, बिना सूचना शिक्षक भी थे अनुपस्थित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्याह्न भोजन योजना) सुमित कुमार सौरभ ने दलसिंहसराय प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मकदमपुर का निरीक्षण किया। विद्यालय में नामांकित 112 छात्रों में मात्र 10 छात्र ही उपस्थित पाए गए, जिससे शिक्षण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक बिना किसी पूर्व आवेदन के अवकाश पर पाए गए, जबकि एक शिक्षिका भी बिना सूचना के अनुपस्थित थीं। इसके अलावा विद्यालय में आवश्यक पंजी और अभिलेख उपलब्ध नहीं मिले। गंभीर लापरवाही को देखते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुमित कुमार सौरभ ने प्रधानाध्यापक एवं संबंधित शिक्षिका का वेतन तत्काल प्रभाव से स्थगित करते हुए उनसे स्पष्टीकरण की मांग की है।

वहीं दूसरी ओर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) द्वारा उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मालपुर का निरीक्षण किया गया। यहां भी स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। विद्यालय में पाठ टीका अद्यतन नहीं था और आवश्यक शैक्षणिक अभिलेखों का अभाव मिला। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

23 मिनट ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

4 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

4 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

15 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

15 घंटे ago