Samastipur

समस्तीपुर में फाइव स्टार रिव्यू के लालच में युवक से 5 लाख 66 हजार से अधिक रूपये की साइबर ठगी

समस्तीपुर : व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए होटल का फाइव स्टार रिव्यू देने के नाम पर एक युवक से करीब 5 लाख 66 हजार 100 रुपये की ठगी कर ली गई। इस मामले को लेकर पीड़ित ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित आशीष कुमार, जो मूल रूप से सुपौल जिले के सुपौल थाना क्षेत्र अंतर्गत चकला निर्मली वार्ड संख्या सात के निवासी हैं और वर्तमान में शहर के आरएनएआर कॉलेज रोड स्थित कृष्णापुरी इन्द्र देव पथ में रहते हैं।

उन्होंने अपने आवेदन में बताया कि उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से एक मैसेज आया था। मैसेज में गूगल मैप पर होटलों को फाइव स्टार रेटिंग देने के बदले प्रति रिव्यू 150 रुपये देने का प्रस्ताव दिया गया था। इसके बाद उन्हें टेलीग्राम पर एक लिंक भेजा गया और यह बताया गया कि उनका अकाउंट सक्रिय कर दिया गया है। शुरुआती भरोसा दिलाने के बाद साइबर ठगों ने अलग-अलग लोगों के बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करने को कहा।

पीड़ित ने जब अपनी जमा की गई राशि निकालने की कोशिश की तो निकासी नहीं हो सकी। उल्टे उनसे और पैसे जमा करने का दबाव बनाया गया। स्थिति संदिग्ध लगने पर पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल के हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद करीब 50 हजार रुपये की राशि होल्ड हो सकी। हालांकि, शेष रकम अब तक वापस नहीं मिल पाई है।

पीड़ित का कहना है कि इस ठगी के कारण उनकी आर्थिक स्थिति पूरी तरह से बिगड़ चुकी है और वह कर्ज के बोझ तले दब गए हैं। उन्होंने प्रशासन से अपनी मेहनत की कमाई वापस दिलाने की गुहार लगाई है, ताकि वह लोगों और बैंकों के कर्ज से मुक्त हो सकें। इधर साइबर थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

8 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

8 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

10 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

14 घंटे ago