समस्तीपुर : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक जीपी सिंह का हेलीकॉप्टर से दूधपुरा हवाई अड्डा मैदान में गुरुवार को आगमन प्रस्तावित था। कार्यक्रम के तहत उन्हें वहां से मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रहीमपुर रुदौली गांव जाकर शहीद कौशल किशोर मिश्रा के आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात करनी थी। इसको लेकर सीआरपीएफ मुजफ्फरपुर केंट व स्थानीय पुलिस ने सभी तैयारी कर रही थी। लेकिन, जिले में खराब मौसम के परिस्थितियों को देखते हुए पूरा कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। डीजी का हेलीकॉप्टर समस्तीपुर के लिये उड़ान नहीं भर सका। इस संबंध में सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम की नई तिथि मौसम अनुकूल होने पर तय की जाएगी, जिसकी सूचना बाद में दी जाएगी।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…
समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…