Samastipur

वारिसनगर का परिणाम घोषित होते ही क्षेत्र में JDU कार्यकर्ताओं के बीच दौड़ी खुशी की लहर, जमकर उड़ाये गुलाल

समस्तीपुर/वारिसनगर : विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होते ही वारिसनगर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। पूरे क्षेत्र में समर्थकों ने पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया। मतगणना स्थल पर शुरू से ही जदयू प्रत्याशी ने अपना बढ़त बनाये रखा। 24 राउंड की गिनती के बाद इनको विजयी घोषित कर दिया गया। इसकी खबर जैसे ही क्षेत्र में फैली लोगों में खुशी व्याप्त हो गई। लोगों ने एक दूसरे को मूंह मिठाया कराया। वहीं सबसे रोचक बात यह है कि इस बार वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र से चार चार जनप्रतिनिधियों ने अलग अलग विधानसभाओं से जीत हासिल की है। मथुरापुर निवासी अश्वमेघ देवी ने समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की।

वहीं रामपुर विशुन निवासी वीरेंद्र पासवान रोसड़ा विधानसभा सीट से विजयी हुए। शिवाजीनगर प्रखंड निवासी पूर्व विधायक अशोक कुमार मुन्ना के पुत्र मांजरीक मृणाल ने वारिसनगर विधानसभा सीट पर जीत हासिल कर क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार करने के साथ पिता के सीट को बरकरार रखा। इसके अलावा खानपुर प्रखंड निवासी महेश्वर हजारी ने कल्याणपुर विधानसभा से जीतकर पूरे इलाके का नाम रोशन किया है।

Shorts Video :

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

2 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

6 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

7 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

7 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

8 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

10 घंटे ago