Samastipur

मास्को के नाम से विख्यात विभूतिपुर में फिर लहराया लाल झंडा, निर्दलीय रूपांजली ने यूं बिगाड़ा JDU की रवीना का खेल

समस्तीपुर/विभूतिपुर : मास्को के नाम से विख्यात विभूतिपुर विधानसभा में एक बार फिर से लाल झंडा का परचम लहराया। सीपीआईएम के अजय कुमार दूसरी बार जीत हासिल किया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जदयू की रवीना कुशवाहा को 10281 मत से पराजित किया। इंडिया गठबंधन से सीपीआईएम प्रत्याशी अजय कुमार को 79246 वोट मिला। वहीं प्रतिद्वंदी एनडीए गठबंधन समर्थित जदयू प्रत्याशी रवीना कुशवाहा को 68965 वोट प्राप्त हुआ। तीसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी रूपांजलि कुमारी को 14456, तो जन सुराज के प्रत्याशी विश्वनाथ चौधरी उर्फ तूफान 13450 वोट लाकर चौथे स्थान पर रहे। पांचवा स्थान नोटा पर भी 4807 वोट पड़े।

वहीं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अरविंद कुमार को 2574, निर्दलीय प्रत्याशी रामलाल तांती को 2313, शशि भूषण दास को 1866, सुशांत कुमार को 1782, जनशक्ति जनता दल के प्रत्याशी नीलकमल को 1518, बहुजन समाज पार्टी के अवधेश कुमार को 1462, निर्दलीय प्रत्याशी अमरजीत कुमार को 1308, कन्हैया कुमार को 957, पहलाद को 901 एवं नवीन कुमार को 713 वोट मिले। हार के बाद विभूतिपुर जदयू खेमे में मायूसी छा गई। वहीं महागठबंधन में खुशी की लहर है। लोग पटाखे छोड़कर अबीर-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार कर रहे हैं।

विदित हो कि वर्ष 2020 में सीपीआईएम के प्रत्याशी अजय कुमार जदयू के दो बार के विजेता रहे पूर्व विधायक रामबालक सिंह को 40496 वोट से पराजित किया था। इसके बाद रामबालक सिंह 2024 में रवीना कुशवाहा से शादी कर ली।2025 में एनडीए गठबंधन से जदयू प्रत्याशी के रुप में रवीना कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया गया। मुकाबला रोमांचक रहा। शुरुआती दौर में उतार चढ़ाव हुआ। संघर्ष जारी रहा। लेकिन अंतत: झुकते झुकते लाल झंडा विभूतिपुर में फिर से लहराया और विभूतिपुर में इनकी बादशाहत कायम रही। एनडीए गठबंधन समर्थित जदयू प्रत्याशी को शिकस्त मिला। सीपीआईएम के अजय कुमार विजय हुए। विजयी होने के बाद विधायक अजय कुमार ने बताया की यह जीत आम-आवाम और विभूतिपुर की जनता की जीत है।

जीत के बाद अजय कुमार का बयान :

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

4 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

4 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

5 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

10 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

17 घंटे ago