समस्तीपुर : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को गति देते हुए जिला प्रशासन ने सेक्टर पदाधिकारियों और सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम रोशन कुशवाहा व एसपी अरविंद प्रताप सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में यह प्रशिक्षण आयोजित होगा। प्रशिक्षण दो चरणों में संपन्न होगा। पहला चरण 3 नवंबर को सुबह 10 बजे से कल्याणपुर (अजा), वारिसनगर, समस्तीपुर और सरायरंजन विधानसभा क्षेत्रों के सेक्टर पदाधिकारियों का प्रशिक्षण रेलवे ऑडिटोरियम, पूर्व मध्य रेल, समस्तीपुर में होगा।
वहीं दूसरा चरण उसी दिन दोपहर 12 बजे से शिवाजीनगर, विभूतिपुर और रोसड़ा (अजा) विधानसभा क्षेत्रों के सेक्टर पदाधिकारियों व सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन के अनुसार, इस प्रशिक्षण का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से संपन्न कराना है, ताकि मतदान के दिन किसी भी प्रकार की बाधा न आए और चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित हो सके।
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…
केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसारी गांव में शुक्रवार की सुबह खेत में दफन…
बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…
राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीतिक गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…
सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…