Samastipur

समस्तीपुर में 6 नवंबर को मतदान के बाद EVM संग्रहण की तैयारी पूरी, सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 160 काउंटर स्थापित

तस्वीर : सांकेतिक फोटो 

समस्तीपुर : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत मतदान के बाद ईवीएम और अन्य चुनाव सामग्री के सुरक्षित संग्रहण के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम रोशन कुशवाहा ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करते हुए बताया कि संपूर्ण प्रक्रिया को व्यवस्थित, पारदर्शी और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर दी गई हैं। मतदान तिथि 6 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित है।

मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद पीठासीन पदाधिकारी एवं प्रथम मतदान पदाधिकारी सील की गई ईवीएम और निर्धारित सामग्री लेकर समस्तीपुर कॉलेज स्थित वज्रगृह (स्ट्रांग रूम) पहुंचेंगे, जहाँ संग्रहण की प्रक्रिया लगातार मॉनिटरिंग के बीच पूरी की जाएगी। संग्रहण प्रक्रिया को सुचारू रखने के लिए वज्रगृह परिसर में कुल 160 संग्रहण काउंटर स्थापित किए गए हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 15 मुख्य काउंटर और एक अतिरिक्त काउंटर, यानी कुल 16 टेबल निर्धारित किए गए हैं। ये काउंटर कल्याणपुर (अजा), वारिसनगर, समस्तीपुर, उजियारपुर, मोरवा, सरायरंजन, मोहिउद्दीननगर, विभूतिपुर, रोसड़ा (अ.जा.) और हसनपुर के लिये बनाये गये हैं।

प्रत्येक टेबल पर तीन कर्मी तैनात :

हर संग्रहण टेबल पर तीन प्रभारी कर्मी तैनात रहेंगे, जो मतदान दलों से सामग्री प्राप्त करेंगे। संग्रहित की जाने वाली सामग्री में ईवीएम की तीन इकाइयाँ रहेगी जिसमें बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट रहेगी। सभी सामग्री प्राप्त होने के बाद संबंधित मतदान केंद्र की टैली शीट में सही का निशान लगाया जाएगा। ईवीएम, वीवीपैट, 17सी तथा घोषणा पत्र को वज्रगृह के निर्धारित सेक्शन में सुरक्षित रखा जाएगा। अन्य पैकेटों को पंजी में दर्ज कर हस्ताक्षर के साथ प्राप्त किया जाएगा।

विधानसभा वार वरीय पदाधिकारी तैनात :

पूरी प्रक्रिया की निगरानी और संचालन के लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों को विधानसभा वार प्रभार सौंपा गया है। वज्रगृह प्रभारी पदाधिकारी सभी ईवीएम और दस्तावेजों को सुरक्षित स्थान पर रखवाने का दायित्व संभालेंगे। जिसमें कल्याणपुर (अजा) के लिये जिला बंदोबस्त पदाधिकारी विजय कुमार, वारिसनगर, समस्तीपुर व उजियारपुर के लिये नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश, मोरवा व विभूतिपुर के लिये एडीएम ब्रजेश कुमार, सरायरंजन व मोहिउद्दीननगर के लिये भू-अर्जन पदाधिकारी प्रवीण कुमार और रोसड़ा (अजा) व हसनपुर के लिये एडीएम आपदा राजेश कुमार सिंह वज्रगृह प्रभारी पदाधिकारी बनाये गये हैं। जिला प्रशासन के अनुसार मतदान के बाद ईवीएम संग्रहण की प्रत्येक गतिविधि वीडियोग्राफी और सतत पर्यवेक्षण के तहत संपन्न होगी, ताकि पूर्ण पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Avinash Roy

Recent Posts

बलभद्रपुर ने उजियारपुर को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, अब्दुल्लाह बने ‘मैन ऑफ द मैच’

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…

1 घंटा ago

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

4 घंटे ago

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत को रद्द करने से किया इंकार

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, तीन अलग-अलग टीमें लगातार कर रही कार्य

समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…

8 घंटे ago

मुंबई के चर्चित लूटकांड का वांछित आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही मुंबई पुलिस

समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में 4 बेड का ICU तैयार, इसी हफ्ते होगा शुभारंभ; विशेषज्ञ डॉक्टर, जीएनम व नर्सिंग स्टाफ की हुई प्रतिनियुक्ति

अस्पताल प्रबंधन ने राउंड द क्लाॅक बनाया रोस्टर, 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर व कर्मी…

10 घंटे ago