Samastipur

समस्तीपुर : प्रेमी ने शादी से किया इनकार तो प्रेमिका ने दे दी जान, दहेज में मांग रहा था 5 लाख रुपये

समस्तीपुर : शादी से इनकार करने पर प्रेमिका ने खुदकुशी कर ली। कमरे में फंदे से लटका हुआ उसका शव मिला है। लड़की पक्ष ने प्रेमी के परिवार पर दहेज मांगने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के भागवत बडेपुरा वार्ड नंबर-10 निवासी मो. इसराइल की बेटी मुस्कान (10) के रूप में हुई है। इधर मामले की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया ।

घटना के संबंध में मृतका के पिता मो. इसराइल ने बताया कि हमलोग दिल्ली में रहते थे। करीब 2 साल पहले परिवार के साथ गांव वापस लौट आया। यहीं छोटा-मोटा काम करने लगा। इस बीच मेरी बेटी का गांव के ही मो. मोइम से जान-पहचान हुई। दोनों एक ही जाति के थे, इसलिए पंचायत स्तर पर शादी की बात भी फाइनल हो गई। मोहर्रम के बाद शादी करने की बात थी। इधर दो-तीन महीने से मोइम के पिता मो. मौलवी शादी के बदले 5 लाख रुपए दहेज की मांग करने लगे। इतनी राशि देने में असमर्थ था।

पंचायत में बात चल ही रही थी । इस दौरान मोहम्मद मौलवी ने अपने पुत्र को यहां से बाहर भेज दिया। मोइम ने मेरी बेटी से बात करना बंद कर दिया था। वो सदमें में थी। रविवार को घर में कोई नहीं था। पत्नी खेत में काम करने के लिए गई थी। शाम में जब लौटी तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने के बाद भी नहीं खुला। परिवार के सदस्यों ने किसी तरह से दरवाजा खोला। कमरे में बेटी फंदे से झूलती मिली। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।

इधर पीड़ित परिवार की ओर से सरायरंजन थाने में आवेदन दिया गया है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि मो. मौलवी के पुत्र मो. मोइम ने शादी करने से इनकार कर दिया था। सदमा मुस्कान बर्दाश्त नहीं कर सकी और वह फंदे से लटक गई। इस संबंध में सरायरंजन थाने की पुलिस ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। आवेदन के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

3 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

4 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

6 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

9 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

11 घंटे ago