Samastipur

समस्तीपुर: वोटिंग प्रक्रिया खत्म होते ही शुरू हुआ चुनावी गणित का हिसाब-किताब

समस्तीपुर : जिले के दसों विधानसभा क्षेत्रों में गुरुवार को मतदान शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद शाम तक राजनीतिक चर्चा अपने चरम पर रही। मतदान खत्म होते ही गांवों से लेकर चौक चौराहों, चाय की दुकानों से लेकर सामाजिक मिलन स्थलों तक हर जगह चुनावी गणित का दौर शुरू हो गया। कोई कह रहा था कि इस बार फलां पार्टी की हवा है, तो कोई अपने पसंदीदा प्रत्याशी के पक्ष में मजबूत रुझान बताते हुए सीट निकाल लेने की बात कह रहा था। मतदान के समाप्त होते ही शाम छह बजे के बाद प्रत्याशियों के कैंपों में भी चहल-पहल बढ़ गई। प्रत्याशी अपने-अपने बूथ एजेंटों और पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं से लगातार रुझान की जानकारी ले रहे थे।

कहां किस समुदाय का कितना वोट ट्रांसफर हुआ और कौन-सा बूथ किस ओर झुका, यह आंकड़ा जुटाने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। समर्थकों की टोली कभी फोन पर तो कभी सोशल मीडिया पर रुझानों का निजी एक्सिट पोल जारी करने में जुटी रही। कई जगह समर्थकों का उत्साह ऐसा था कि वे अपने-अपने प्रत्याशी को स्पष्ट बहुमत में मानकर आश्वस्त भी करते दिखे। हालांकि कुछ समझदार मतदाता और राजनीतिक जानकार संतुलित टिप्पणी करते हुए कहते रहे कि असली तस्वीर तो मतगणना के दिन ही साफ होगी। चर्चाओं के इस दौर में एक बात साफ दिखी कि मतदान खत्म हुआ पर चुनाव नहीं, अब हवा और अनुमान की राजनीति शुरू।

देर रात तक EVM होता रहा जमा, देखें वीडियों :

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

4 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

5 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

5 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

10 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

17 घंटे ago