Samastipur

समस्तीपुर जिले के विशिष्ट शिक्षकों को वेतन निर्धारण कर भुगतान करने का निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विशिष्ट शिक्षकों को वेतन संरक्षण का लाभ देने के लिए उनका वेतन निर्धारण कर भुगतान करने का निर्देश शिक्षा विभाग ने दिया है। विभिन्न मामलों पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वीसी के जरिए हुई विभागीय समीक्षा बैठक में समस्तीपुर के डीईओ व डीपीओ, स्थापना को यह निर्देश दिया गया है। जिले में सक्षमता प्रथम एवं द्वितीय परीक्षा उतीर्ण स्थानीय निकाय के शिक्षक, जो विशिष्ट शिक्षक के रूप में योगदान कर चुके हैं, को विद्यालय में योगदान की तिथि से वेतन संरक्षण का लाभ दिया जाना है।

जिन विशिष्ट शिक्षकों को वेतन संरक्षण का लाभ देय है, उन्हें अक्टूबर, 2025 माह के वेतन के साथ ही योगदान की तिथि से बकाया वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाना था। साथ ही शेष 3 (तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम) सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण होने वाले स्थानीय निकाय शिक्षक, को भी विद्यालय में योगदान की तिथि से संरक्षण का लाभ दिया जाना है। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षकों को भी वेतन संरक्षण का लाभ दिया जाना है।

सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में हाल ही में प्रधान शिक्षक के पद पर विशिष्ट शिक्षक / स्थानीय निकाय शिक्षकों ने योगदान किया है। ये सभी नवनियुक्त प्रधान शिक्षक पहले विशिष्ट शिक्षक / स्थानीय निकाय शिक्षक थे। ऐसे में शिक्षा विभाग द्वारा यह निर्णय लिया गया था कि प्रधान शिक्षक के पद पर योगदान करने वाले विशिष्ट शिक्षक / स्थानीय निकाय शिक्षक को योगदान की तिथि से ही वेतन संरक्षण का लाभ दिया जायेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

6 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

7 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

9 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

12 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

14 घंटे ago