Samastipur

समस्तीपुर स्थित उत्तर बिहार के इकलौते ‘रामेश्वर जूट मिल’ के खुलने का इंतजार कर रहे हैं श्रमिक 

समस्तीपुर : उत्तर बिहार का इकलौता रामेश्वर जूट मिल मुक्तापुर विगत सप्ताह भर से बंद है। जूट मिल बंद होने से श्रमिकों के समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है। एक समय था जब जूट मिल का भोंपू बजता था तो श्रमिकों के परिजनों में खुशी की लहर दौड़ जाती थी। जूट मिल में करीब दर्जन भर से अधिक गांव के लोग काम करते थे। उन श्रमिकों के समक्ष आजकल भुखमरी की नौबत आ गई है। वहीं जूट मिल के बंद होने से कई गांव के लोग काम की तलाश में अन्य प्रदेशों में रोजी-रोटी की तलाश में जाने का विचार कर रहे हैं।

1 नवंबर की सुबह से जूट मिल बंद है। वहीं रामेश्वर जूट मिल मजदूर यूनियन के अध्यक्ष नौशाद आलम ने कहा कि रामेश्वर जूट मिल प्रबंधन द्वारा श्रमिकों पर गलत आरोप लगाकर अनिश्चितकाल के लिए जूट मिल को बंद कर दिया गया। उन्होंने बताया कि जूट के अभाव एवं मेंटेनेंस नहीं होने के कारण उत्पादन में कमी होने की बात कही जा रही है। प्रबंधन के द्वारा न्यूनतम मजदूरी को लागू करने, पीएफ ऑनलाइन करने तथा ग्रेच्युटी भुगतान आदि एन मांगों को लेकर श्रमिकों एवं प्रबंधन के बीच 1 नवंबर को वार्ता होनी थी परंतु प्रबंधन ने बगैर वार्ता किये ही 31 अक्टूबर की देर रात ही जूट मिल के मुख्य गेट पर नोटिस चिपका कर अनिश्चितकाल के लिए जूट मिल को बंद कर दिया।

वहीं मजदूर यूनियन के अध्यक्ष नौशाद आलम ने कहा कि प्रबंधन के द्वारा अगर जूट मिल को अविलंब चालू नहीं किया जाता है तो मजदूर यूनियन श्रमिकों के साथ मिलकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। बता दें की रामेश्वर जूट मिल मुक्तापुर में आसपास के लोगों के अलावा राज्य के कई अन्य जिले के लोग काम करते हैं। इस जूट मिल के भरोसे पूर्णिया, किशनगंज, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, अररिया, सहरसा और कटिहार जिला में पटसन की खेती होती थी। मिल की हालात को देखते हुए ही वहां के किसान अपने पटसन को पश्चिम बंगाल और असम भेज रहे हैं। पहले इस जूट मिल में प्रतिदिन 5 से 6 हजार बेल जट का उत्पादन प्रतिदिन होता था और अकेले बिहार राज्य खाद्य निगम की मांग ही 60 हजार बेल सालाना की थी। एक बेल में 500 बोरा होता था अगर राज्य खाद्य निगम का भुगतान सही से होता तो आज ऐसी नौबत नहीं आती।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

22 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

22 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

24 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

24 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

1 दिन ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago