समस्तीपुर/दलसिंहसराय: विद्यापतिनगर पुलिस ने वाजिदपुर स्थित एलपीजी गोदाम से हुई सिलेंडर चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताते चलें कि विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के वाजिदपुर वार्ड संख्या-4 स्थित उत्कर्ष इंडेन ग्रामीण वितरक के गोदाम से 22 सितंबर की आधी रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर 73 गैस भरे सिलेंडर, इन्वर्टर, बैटरी, सीसीटीवी कैमरा व अन्य उपकरण चोरी कर लिए थे।
इस मामले में वादी आदित्य कुमार, मैनेजर, उत्कर्ष इंडेन द्वारा थाना कांड संख्या 149/25, धारा 334(1)/303(2) बीएनएस-2023 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस निरीक्षक दलसिंहसराय अंचल पिंकी प्रसाद की देखरेख में विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का गठन किया गया। तकनीकी ट्रैकिंग व गुप्त सूचना के आधार पर एसआईटी ने बेगूसराय जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चार आरोपियों निंगा गांव निवासी राजू महतो, डुमरी निवासी मुकेश कुमार एवं उसका पुत्र रितेश कुमार उर्फ नीतीश, तथा बैदराबाद निवासी मोहम्मद गुल्फराज को गिरफ्तार किया।
आरोपियों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी में प्रयुक्त अशोक लेलैंड मैजिक वाहन (रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 09 जीसी 3934) और पांच मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सभी अभियुक्त पूर्व में समस्तीपुर जिले के बंगरा और हसनपुर थानों में दर्ज गैस सिलेंडर चोरी कांडों में भी शामिल रह चुके हैं। गिरफ्तारी अभियान में विद्यापतिनगर थानाध्यक्ष सुरज कुमार, एएसआई शक्ति कुमार और तकनीकी सेल की टीम मौजूद रही। पुलिस फिलहाल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में मंगलवार को उस समय पुलिस महकमे में हलचल मच गई,…
समस्तीपुर : चकमहेसी थाना क्षेत्र के भुसकोल गांव की दो नाबालिग बच्चियां समस्तीपुर नगर थाना…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के चांदोपट्टी वार्ड संख्या 29 में मंगलवार की शाम एक…
बिहार में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। इस बीच राजस्व…
बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक और कुर्मी चेतना महारैली के…
जदयू के युवा विधायकों ने कहा है कि निशांत कुमार को सीएम की जिम्मेदारी सौंपी…