समस्तीपुर : समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र में ‘अश्वमेघ का रथ’ जीत दर्ज कर सारे समीकरण को तोड़ दिया। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की प्रत्याशी अश्वमेघ देवी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के दिग्गज नेता और लगातार तीन बार से विधायक रहे अख्तरुल इस्लाम शाहीन को पराजित किया। इस जीत के साथ ही समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड टूट गया है। चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जदयू उम्मीदवार अश्वमेघ देवी को कुल 95,728 वोट मिले, जबकि राजद के पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन 81,853 मतों तक ही सीमित रहे। परिणाम घोषित होते ही अश्वमेघ देवी के आवास पर जश्न का माहौल छा गया। कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ ने उनकी जीत का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। समर्थकों ने नारे लगाए और मिठाई बांटी, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया।
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…
समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…
बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…
समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…