Samastipur

समस्तीपुर के सरायरंजन में बोले अखिलेश यादव- भाजपा ‘इस्तमाली पार्टी’, युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेला जा रहा

समस्तीपुर : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान में अब सिर्फ कुछ ही दिन शेष हैं। 6 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में रविवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समस्तीपुर के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र स्थित अख्तियारपुर हाई स्कूल मैदान पहुंचे, जहाँ उन्होंने राजद प्रत्याशी अरविंद साहनी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया।

सभा में अखिलेश यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना ने देश के युवाओं के भविष्य को अंधकार में डालने का काम किया है, यह योजना न तो स्थायी नौकरी देती है और न ही युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करती है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर तेजस्वी यादव हर परिवार को सरकारी नौकरी देने के अपने वादे को पूरा करेंगे।

अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक इस्तमाली पार्टी है, जो इस्तेमाल करने के बाद लोगों को बर्बाद कर देती है। उन्होंने बिहार में लगातार बढ़ते पलायन पर कहा कि यह सीधे-सीधे भाजपा की नीतियों का परिणाम है, जिसकी सबसे अधिक मार माताओं और बहनों को झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि पुरानी सोच वाले नेताओं को रिटायर कर, नई सोच और युवा नेतृत्व को मौका दिया जाए। तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने पर महिलाओं को सम्मान, युवाओं को रोजगार और महंगाई से राहत दिलाने का काम प्राथमिकता होगा।

किसानों की समस्या पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि एनडीए सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के वादे पर विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर बिहार के किसानों को संसाधन मिलें तो यहाँ के किसान दुनिया का पेट भरने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने मोदी सरकार की जीएसटी और नोटबंदी नीतियों को भी जनविरोधी बताते हुए तीखी आलोचना की। सभा में लोगों की भारी भीड़ और उत्साह को देखते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अबकी बार बिहार से एनडीए सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।

 

Avinash Roy

Recent Posts

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

57 मिनट ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

9 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

10 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

12 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

16 घंटे ago