समस्तीपुर : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रथम चरण में 6 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर नेता लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू प्रत्याशी व मंत्री महेश्वर हजारी के समर्थन में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को समस्तीपुर के बिरौली पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया।जनसभा में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि भारत कभी सोने की चिड़िया था, लेकिन आतंकियों, मुगलों, अंग्रेजों और कांग्रेस ने इसे लूटा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया है कि अब भारत को सोने की चिड़िया नहीं, बल्कि ‘सोने का शेर’ बनाना है, जो दुनिया में दहाड़ सके। उन्होंने लालू प्रसाद यादव के शासन काल को याद करते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने अतिपिछड़ों और सवर्ण समाज की महिलाओं को आरक्षण दिया, लेकिन 2001 और 2002 के चुनाव में दलितों और अति पिछड़ों को आरक्षण नहीं दिया गया। यही है लालू प्रसाद का सामाजिक न्याय।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लालू प्रसाद के शासन काल में बिहार की जीडीपी माइनस में थी। 45 वर्षों तक लालू प्रसाद और कांग्रेस ने बिहार को लूटा। कभी चारा घोटाला, कभी अलकतरा घोटाला और कभी बाढ़ घोटाले के माध्यम से। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने विकास और समृद्धि के लिए एनडीए को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने कहा था की बिहार की सड़कों को हेमामालिनी के गाल की तरह बना देंगे। बिहार की सड़क हेमामालिनी के गाल की तरह तो नहीं बन पाया लेकिन ओमपुरी के गाल की तरह जगह-जगह गड्डे हो गये।
वहीं, पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार ने लालू प्रसाद के शासन को जंगलराज करार देते हुए आरोप लगाया कि उस दौर में एक आईएएस अधिकारी की पत्नी के साथ दुष्कर्म हुआ, लेकिन दो वर्ष तक एफआईआर तक दर्ज नहीं हुई। अदालत के हस्तक्षेप के बाद मामले में आरजेडी विधायक के बेटे को दोषी पाते हुए सजा सुनाई गई। उन्होंने कहा कि एक बार फिर जंगलराज लौटने की तैयारी हो रही है, राजद के लोग सत्ता में वापसी का सपना देख रहे हैं और गरीबों को प्रताड़ित किया जा रहा है।
जेडीयू प्रत्याशी व मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों से जनता प्रभावित है, और इस बार फिर समस्तीपुर ही नहीं, पूरे बिहार में एनडीए रिकॉर्ड बहुमत से सरकार बनाएगी। मोकामा में जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह के समर्थक की हत्या के मामले पर मंत्री हजारी ने कहा कि बिहार में सुशासन की सरकार है। जो भी घटनाएं हो रही हैं, उनमें पुलिस स्वतंत्र रूप से कार्रवाई कर रही है। चाहे कितने भी बड़े लोग हों, किसी की पैरवी नहीं चलेगी। दूध का दूध और पानी का पानी होगा, न्याय अवश्य मिलेगा।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…