समस्तीपुर/मोरवा : मोरवा प्रखंड क्षेत्र के बनबीरा पंचायत के महमुदपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घटना के बारे में बताया जाता है कि जिस युवती की शादी के लिए उसके पिता वर ढूंढने निकले थे। उसकी लाश पानी में उपलाती मिली। मृतका की पहचान वार्ड संख्या-12 निवासी महेश महतो की पुत्री सोनम कुमारी के रूप में हुई है।
घटना के बारे में बताया जाता है कि सोनम कुमारी जेसीबी से खुदे गढ्ढ़े बगल में लकड़ी सुखाने के लिए गई थी। बगल में बड़ा गड्ढा में पानी भरा था। अचानक उसका पांव फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गई। काफी देर बाद कुछ लोगों की नजर उसे पर पड़ी तो माजरे का पता चला। मृतका के पिता महेश महतो ने बताया कि उसके दो पुत्री की शादी हो चुकी है।
सोनम सबसे छोटी थी। जिसके लिए वर की खोजबीन की जा रही थी। जल्दी उसकी शादी होने वाली थी। लेकिन इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि सोनम मंदबुद्धि थी। जिसके कारण ऐसी घटना हुई है। घटना के बाद बड़े पैमाने पर लोग घटनास्थल पर जुटे। लाश का हलई थाना की पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। यूडी केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है। घटना के बाद से घर में कोहराम मचा है।
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…
केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसारी गांव में शुक्रवार की सुबह खेत में दफन…
बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…
राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीतिक गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…
सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…