Samastipur

आज से आदर्श आचार संहिता समाप्त, समस्तीपुर जिले में फिलहाल 22 नवंबर तक रहेंगी केंद्रीय बलों की कंपनियां

समस्तीपुर : विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद भी जिले में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती 22 नवंबर तक जारी रहेगी। चुनावी नतीजों के बाद आपसी रंजिश या किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल कंपनियों को वापस नहीं भेजने का निर्णय लिया है। बलों की ये कंपनियां जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनात की गई थीं। 22 नवंबर को एसपी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी, जिसके बाद ही आगे की तैनाती या वापसी को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

गौरतलब है कि चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सीएपीएफ, एसएसबी, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ सहित विभिन्न केंद्रीय बलों की कंपनियों को जिले में तैनात किया गया था। इनके साथ-साथ बीसैप, एसटीएफ, रैफ और बिहार पुलिस के हजारों जवान भी सुरक्षा ड्यूटी पर लगाए गए थे। चुनाव के दौरान जिले के प्रत्येक बूथ पर केंद्रीय बलों की मौजूदगी सुनिश्चित की गई थी, जिससे मतदान प्रक्रिया पूरे जिले में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न हुई।

आज से प्रशिक्षु सिपाहियों की ट्रेनिंग शुरू :

बीते 10 अक्टूबर को आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से ही प्रशिक्षु ट्रेनी सिपाहियों को चुनावी कार्यों में लगा दिया गया था। सोमवार से आचार संहिता हटने के साथ ही प्रशिक्षु सिपाहियों की ट्रेनिंग एक बार फिर से शुरू हो गयी है। सभी ट्रेनी सिपाही अपने-अपने ट्रेनिंग स्थल में योगदान कर चुके हैं। बता दें कि दरभंगा जिले के 273 ट्रेनी सिपाही, जो समस्तीपुर में प्रशिक्षणरत थे और चुनावी प्रक्रिया में दरभंगा जिले में योगदान दे रहे थे, वे अब समस्तीपुर पुलिस लाइन लौटकर अपने प्रशिक्षण स्थल पर उपस्थित हो चुके हैं। आज सोमवार से उनकी ट्रेनिंग शुरू हो चुकी है। वहीं समस्तीपुर के भी ट्रेनी सिपाही जो चुनाव के दौरान समस्तीपुर आ गये थे, वह भी दरभंगा और सहरसा अपने अपने ट्रेनिंग स्थल के लिये विरमित हो चुके हैं। इसमें सहरसा में 243 पुरुष सिपाहियों की ट्रेनिंग चल रही थी। वहीं बीएमपी मुजफ्फरपुर में 264 महिला सिपाहियों की ट्रेनिंग चल रही थी।

Avinash Roy

Recent Posts

सियालदह से सीतामढ़ी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल, दरभंगा और समस्तीपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए…

5 घंटे ago

शहर के रामबाबू चौक पर चेन छिनतई के आरोप में पकड़ा गया युवक, आपसी समझौते के बाद पुलिस ने छोड़ा

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के रामबाबू चौक पर शुक्रवार की देर शाम महिला से…

6 घंटे ago

शराब कारोबार समेत गोलीबारी व तोड़फोड़ के आरोपित छोटू सिंह गिरफ्तार, शंभूपट्टी चौक से गुप्त सूचना पर समस्तीपुर पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी, तोड़फोड़ और अवैध शराब कारोबार…

6 घंटे ago

BJP के कल्याणपुर दक्षिणी व पश्चिमी मंडल में नए अध्यक्ष नियुक्त; पार्टी विरोधी गतिविधियों व संगठनात्मक कार्यों में लापरवाही की शिकायतों के बीच बदलाव

समस्तीपुर : भाजपा के संगठनात्मक जिला समस्तीपुर उत्तरी के अंतर्गत कल्याणपुर दक्षिणी एवं कल्याणपुर पश्चिमी…

6 घंटे ago