Samastipur

समस्तीपुर के मोहनपुर फीडर में कल शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, मेंटेनस का होगा काम

समस्तीपुर : समस्तीपुर के मोहनपुर फीडर में शनिवार को मेंटेनेंस काम के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मोहनपुर पावर हाउस से जुड़े फीडर में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को असुविधा से बचने के लिए अलर्ट जारी किया है।

बिजली विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर आनंद कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस दौरान बिजली से जुड़े अपने आवश्यक काम समय पर निपटा लें और पानी भी स्टोर कर लें। यह अलर्ट उपभोक्ताओं को संभावित परेशानी से बचाने के लिए पहले ही जारी किया गया है। उन्होंने ने बताया कि असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस का काम पूरा होते ही बिजली आपूर्ति तत्काल बहाल कर दी जाएगी।

मेंटेनेंस कार्य के कारण मोहनपुर, लगूनिया रघुकंठ, धुरलख पैक्स, रहीमपुर रुदौली, चंद्रपति रुदौली, हरपुर एलोत सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि वे शनिवार सुबह 11 बजे से पहले बिजली संबंधित सभी काम निपटा लें, ताकि उन्हें बिजली कटौती के कारण किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Avinash Roy

Recent Posts

16 और 17 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैंप, छूटे मतदाताओं के जुड़ेंगे नाम

समस्तीपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद भी मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं…

5 मिनट ago

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

9 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

9 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

9 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

11 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

23 घंटे ago