Samastipur

समस्तीपुर में गुप्त सूचना के आधार पर 3 हजार 627 लीटर विदेशी शराब जब्त

समस्तीपुर : मद्य निषेध इकाई (सीआईडी) से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की अहले सुबह करीब 3 बजे स्थानीय उत्पाद विभाग की टीम ने ताजपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर में सड़क के किनारे खेत से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। बरामद विदेशी शराब की कुल मात्रा 3627.855 लीटर आंकी गयी है जो विभिन्न चार ब्रांडों के है। इस दौरान कारोबारी मौके से फरार हो गया। इस मामले को लेकर उत्पाद थाने में फरार कारोबारी को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है।

फरार कारोबारी की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर के रहने वाले श्याम कुमार साह के पुत्र राजेश कुमार के रूप में की गई है। जब्त शराब में कुल चार ब्रांड और दो साइज 375 एमएल एवं 180 एमएल की कुल 10 हजार 473 बोतलें शामिल हैं। छापेमारी टीम में मद्य निषेध निरीक्षक मुकेश कुमार, सहायक संजीत कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Avinash Roy

Recent Posts

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

16 मिनट ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

4 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

8 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

9 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

9 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

10 घंटे ago