Samastipur

समस्तीपुर में दो दिवसीय जिला युवा उत्सव पारितोषिक वितरण समारोह के साथ संपन्न

समस्तीपुर : कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जिला युवा उत्सव 2025 शुक्रवार को पारितोषिक वितरण कार्यक्रम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। कर्पूरी सभागार में आयोजित इस महोत्सव में जिले भर के युवा प्रतिभागियों ने कला, संस्कृति, संगीत, नृत्य और विभिन्न विधाओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। दो दिनों तक सभागार युवा ऊर्जा, सृजनशीलता और सांस्कृतिक रंगों से सरोबार रहा।

समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों और टीमों को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंचासीन पदाधिकारियों ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस उत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी आगामी राज्य स्तरीय युवा उत्सव में समस्तीपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

समारोह में प्रस्तुत सांस्कृतिक झलकियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। संगीत शिक्षक मंगलेश कुमार, शिक्षिका साधना कुमारी और मोनिका कुमारी की मनमोहक प्रस्तुतियों ने समां बाँध दिया। वहीं निर्णायक मंडली की सदस्य मीनू कुमारी की मधुर गायिकी ने लोगों को विशेष रूप से आकर्षित किया।

कार्यक्रम के अंत में कला-संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों, निर्णायक मंडल, सहयोगी टीम और दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही जिला युवा उत्सव का सफल आयोजन संभव हो पाया। पूरे समारोह का मंच संचालन प्रधानाध्यापक अनंत कुमार राय एवं सौरव कुमार ने प्रभावशाली और गरिमापूर्ण शैली में किया, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की। दो दिवसीय यह उत्सव समस्तीपुर के युवाओं की रचनात्मकता, ऊर्जा और प्रतिभा का जीवंत प्रमाण बनकर यादगार बन गया।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

9 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

17 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

18 घंटे ago