Samastipur

समस्तीपुर में अगले तीन दिनों तक आसमान रहेगा साफ व शुष्क, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने जारी किया मौसम का पूर्वानुमान

समस्तीपुर : अगले तीन दिनों तक आसमान साफ रहेगा. मौसम का मिजाज शुष्क बना रहेगा। यह आकलन है मौसम विभाग का। अगले तीन दिनों के लिए जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि इस दौरान अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान के 14 से 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित मौसम विभाग की ओर से जारी अनुमान में कहा गया है कि पूर्वानुमानित अवधि में पछुआ हवा चलेगी।

इसकी औसत रफ्तार 5 से 6 किलो मीटर प्रति घंटे के बीच रह सकती है। बताते चलें कि शुक्रवार को विभाग ने अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया है। यह इस अवधि में होने वाले सामान्य तापमान से 0.3 डिग्री सेल्सियस उपर रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

53 मिनट ago

बलभद्रपुर ने उजियारपुर को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, अब्दुल्लाह बने ‘मैन ऑफ द मैच’

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…

3 घंटे ago

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

5 घंटे ago

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत को रद्द करने से किया इंकार

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…

8 घंटे ago

समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, तीन अलग-अलग टीमें लगातार कर रही कार्य

समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…

10 घंटे ago

मुंबई के चर्चित लूटकांड का वांछित आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही मुंबई पुलिस

समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…

11 घंटे ago