Samastipur

समस्तीपुर के युवक की मधुबनी में आम के पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में लटकी मिली लाश, आत्मह’त्या या साजिश?

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के रामपुर जलालपुर निवासी एक युवक की मधुबनी थाना क्षेत्र के खजोली गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड 20 निवासी 23 वर्षीय शंभू पासवान के रूप में हुई है। उनका शव आम के पेड़ से गमछे के सहारे लटका मिला, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार शंभू पासवान पिछले चार वर्षों से खजोली व मुरीकिया इलाके में जेसीबी चलाने का काम करते थे। साथ ही वे राम जानकी ईंट उद्योग में भी कार्यरत थे। ग्रामीणों का कहना है कि युवक के अचानक इस तरह मौत की खबर से सभी स्तब्ध हैं।

घरवालों ने बताया कि शंभू पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था और परिवार का जिम्मेदार व मेहनती सदस्य माना जाता था। परिजनों का कहना है कि उसे किसी तरह का तनाव नहीं था, ऐसे में यह कैसे हुआ, समझ से परे है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

सूचना पर मधुबनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल की जांच की। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, हालांकि सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर तथ्य जुटाने की कोशिश शुरू कर दी है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

3 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

8 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

1 दिन ago