Samastipur

समस्तीपुर में आज केंद्रीय गृह मंत्री की जनसभा, एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार आएंगे अमित शाह

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रत्याशी प्रशांत पंकज के प्रचार में गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को दलसिंहसराय पहुंच रहे हैं। एक सप्ताह के अंदर अमित शाह दूसरी बार एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में समस्तीपुर पहुंच रहे हैं। भाजपा दक्षिणी के जिलाध्यक्ष शशिधर झा ने बताया कि अमित साह की सभा दलसिंहसराय बाजार समित प्रांगण में होगी। इस सभा के दौरान अमित साह के अलावा उपेंद्र कुशवाहा भी शामिल होंगे। सभा के दौरान उजियारपुर के साथ ही सरायरंजन, मोरवा, मोहिउद्ददीननगर व विभूतिपुर विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी मंच पर रहेंगे।

सभा को लेकर एनडीए के साथ ही जिला प्रशासन के द्वारा भी तैयारी की गई है। सभा स्थल व सभा स्थल के बाहर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। सभास्थल पर तीन लेयर में सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। मंच की सुरक्षा एसपीजी को दी गई है। जबकि पंडाल की सुरक्षा पारा मिलिट्री फोर्स के हवाले रहेगी। वहीं बाहरी सुरक्षा में जिला पुलिस और बिहार सैन्य पुलिस के हवाले किया गया है।

दो जर्मन हैंगर का किया जा रहा निर्माण

सभा में लोगों को बैठने के लिए दो जर्मन हैंगर का निर्माण कराया गया है। जिसमें करीब 50 हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। हालांकि भाजपा नेताओं का कहना है कि सभा के दौरान एक लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

Avinash Roy

Recent Posts

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

4 मिनट ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

11 मिनट ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

16 मिनट ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

3 घंटे ago

बलभद्रपुर ने उजियारपुर को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, अब्दुल्लाह बने ‘मैन ऑफ द मैच’

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…

5 घंटे ago

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

8 घंटे ago