Samastipur

समस्तीपुर का बदमाश पटना में अपने साथियों के साथ हथियार समेत गिरफ्तार, बड़े ज्वेलरी शाॅप में डकैती की रच रहा था साजिश

समस्तीपुर : पटना में बड़े ज्वेलरी शॉप और रामकृष्णा नगर के जगनपुरा स्थित एक घर में डकैती की साजिश रच रहे गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में समस्तीपुर के चकमेहसी थाना क्षेत्र निवासी अजय कुमार पांडेय उर्फ राजीव कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध कंकड़बाग और चकमेहसी थाना में हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के मामले पहले से दर्ज हैं।

वह कंकड़बाग के द्वारिका कॉलेज के पास किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस ने बताया कि गिरोह बेउर जेल में बंद एक कुख्यात के इशारे पर वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था। तीन अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद मिली जानकारी पर अजय को पकड़ा गया। गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक सेमी आटोमैटिक पिस्टल, 12 गोली, एक मैग्जीन और पांच मोबाइल भी बराकिये गए है। अन्य फरार आरोपितों की तलाश जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

5 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

5 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

6 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

6 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

6 घंटे ago