तस्वीर : फाइल
समस्तीपुर : जिले में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस ने पिछले 24 घंटों में सघन अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस-विज्ञप्ति के अनुसार विभिन्न थानाक्षेत्रों में की गई कार्रवाई में कुल 21 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इस दौरान 2 लाख 12 हजार रुपये जुर्माने की राशि 83 वाहनों से वसूल की गयी है। इसके अलावे एक देशी कट्टा, एक गोली, एक स्कॉर्पियो व एक मोबाईल भी बरामद किया गया है।
पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार हत्या के मामले में एक आरोपी, हत्या के प्रयास मामले में एक आरोपी तथा शस्त्र अधिनियम के तहत दो आरोपियों की गिरफ्तारी शामिल है। वहीं शराब माफियाओं के खिलाफ की गई कार्रवाई में 6 अभियुक्तों को पकड़ा गया और बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने छापेमारी अभियान के दौरान 351.540 लीटर विदेशी शराब, 64.800 लीटर देसी शराब जब्त कर शराब कारोबार पर करारा प्रहार किया है। इसके अतिरिक्त पुलिस ने एक जमानतीय एवं आठ अजमानतीय वारंटों का निष्पादन कर फरार आरोपियों पर शिकंजा कसा।
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…
समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…
समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…